HEALTHJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsRanchiTOP SLIDERTop Story

Ranchi: अगले दो दिनों में तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना, लू से मिलेगी राहत

Ranchi: गर्मी और लू की चपेट में पूरा राज्य है. सुबह नौ बजे के बाद से तापमान में अधिकता देखी जा रही है. जहां लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. वहीं, मौसम विज्ञान विभाग ने भी इस संबंध में अलर्ट जारी कर रखा है. मौसम विभाग की मानें तो 20 अप्रैल को राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाये रहेंगे. हालांकि दिन भर तापमान में कोई असर नहीं देखा जायेगा. लोगों को गर्मी का एहसास होगा. विभाग की मानें तो इस दिन राज्य के दक्षिणी, उत्तर पश्चिमी इलाकों में शाम के वक्त बादल छायेंगे. वहीं, 21 अप्रैल से बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है. विभाग ने बताया है कि 21 अप्रैल को राज्य के कुछ इलाकों में हल्के दर्जे की बारिश होगी. जबकि 22 अप्रैल से बारिश के साथ थंडरिंग की संभावना है. 23 अप्रैल तक बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है.

इसे भी पढ़ें: Ranchi: बिजली की किल्लत नहीं, कुछ इलाकों में मेंटेनेंस के कारण कट रही बिजली

चलेंगी तेज हवाएं

मौसम विभाग की माने तो 22 और 23 अप्रैल को राज्य के कुछ हिस्सों में तेज बारिश होगी. इस दौरान थंडरिंग के साथ तेज हवाएं चलेंगी. जो 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी. बारिश और थडंरिंग के कारण राज्य के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की संभावना व्यक्त की गयी है. जिसमें बताया गया है कि इससे लोगों को राहत मिलेगी. लेकिन इसके बाद गर्मी में फिर से वृद्धि की संभावना दर्ज की जायेगी. तापमान वृद्धि की बात करें तो राज्य में फिलहाल सबसे अधिक तापमान गोड्डा जिला का है. जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं, देवघर और पाकुड़ में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

आगामी दिनों मे बारिश होने की संभावना

इस दौरान रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वीं सिंहभूग, पश्चिमी सिंहभूग, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार में बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है.

जारी किया है अलर्ट

विभाग ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए चेतावनी जारी की है. बढ़ते तापमान को देखते हुए आमजनों को सचेत व सतर्क रहने की जरुरत है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की मानें तो गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है और दोपहर 11 बजे से 4 बजे तक बाहर न निकलें तो स्वास्थ्य के लिए बेहतर होगा. हीट स्ट्रोक से बचने के लिये घरेलू उपाय करने का निर्देश जारी किया गया है. विभाग की मानें तो राज्य में गर्मी का असर आने दिनों में बना रहेगा.

Related Articles

Back to top button