JharkhandRanchi

रांची: समाहरणालय परिसर में मतदाता पहचान पत्र को आधार से लिंक करने के लिये लगा स्पेशल कैंप

Ranchi: भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, राहुल कुमार सिन्हा के आदेश पर सोमवार को समाहरणालय परिसर ब्लॉक ए में मतदाता पहचान पत्र को आधार से लिंक करने के लिये विशेष कैंप का आयोजन किया गया. कैंप में रांची जिले के सरकारी कार्यालयों के पदाधिकारियों/कर्मियों एवं सैंकड़ों की संख्या में मतदाताओं का आधार कार्ड वोटर कार्ड से लिंक करवाया गया. इस कैंप मे निर्वाचन कर्यालय मे कार्यरत हेल्प डेस्क मैनेजर आदित्य कुमार झा, केशव कुमार, सादिया सुल्ताना एवं अंजनी कुमारी द्वारा वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से मतदाताओं का आधार लिंक किया गया.

इसे भी पढ़े: फॉरेस्ट गार्ड के नियमितीकरण के मामले को हाई कोर्ट ने सुनने से किया इनकार

Related Articles

Back to top button