1st LeadHEALTHJharkhandLead NewsRanchi

रांची : रिम्स के अधिकारियों ने ली छुट्टी, कर्मचारियों ने स्थगित किया आंदोलन

Ranchi : रिम्स में पिछले कई दिनों से मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे अराजपत्रित कर्मचारियों ने शनिवार को आंदोलन स्थगित कर दिया. वहीं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रशासनिक भवन में तालाबंदी भी रोक दी गई. चूंकि डायरेक्टर से लेकर अन्य अधिकारियों ने छुट्टी ले ली थी.

कर्मचारियों ने कहा कि अधिकारी इस तरह से नहीं भाग सकते, जब भी वे लोग आएंगे तो हमारा आंदोलन फिर से शुरू हो जाएगा. फिलहाल हमने सोमवार को ओपीडी का बाधित करने का कार्यक्रम भी रोक दिया है. करीब 200 कर्मचारी डायरेक्टर ऑफिस के बाहर जुटे थे.

स्टाफ ने कहा कि मंत्री से लेकर अधिकारियों को उन्होंने पत्र लिखा और गलत तरीके से उनके पैसे काटने की भी जानकारी दी गई, इसके बावजूद न तो मंत्री कोई कार्रवाई कर रहे हैं और न ही रिम्स के अधिकारी.

 

इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति चुनाव : द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से फोन पर की बात, मांगा समर्थन

Related Articles

Back to top button