
Saurav Singh
Ranchi: राजधानी में इन दिनों आम लोगों को लॉ एंड ऑर्डर की परवाह नहीं है. आम लोग ट्रैफिक पुलिस और जिला पुलिस के खिलाफ आक्रामक हो रहे हैं. राजधानी की सड़कों पर पुलिस के साथ विवाद तो आम बात है, लेकिन अब लोग पुलिस जवानों के कॉलर पकड़ उनके साथ कर मारपीट कर रहे हैं.गाली-गलौज भी कर रहे हैं.
इन घटनाओं से एक बात और भी स्पष्ट है कि आम लोग कानून को अपने हाथ में उठाने से बाज नहीं आ रहे हैं. हाल के दिनों में एक और बात सामने आयी है कि घटना के बाद मामले में पुलिस की सख्ती भी आम लोगों के खिलाफ बढ़ी है. पुलिस अफसर मामले में केस भी दर्ज करवा रहे हैं और आम लोग को न्यायिक हिरासत में जेल भी भेज रही है.
इसे भी पढ़ेंः#BJP से टिकट नहीं मिलने से बागी हुए राधा कृष्ण किशोर ने थामा आजसू का हाथ, सुदेश से मिले कड़िया मुंडा के बेटे
मोटरयान संशोधन बिल लागू होने के बाद बढ़ी मारपीट की घटना
मोटरयान संशोधन बिल 2019 के लागू होने के बाद आम लोग और पुलिसकर्मियों के बीच मारपीट की घटना में बढ़ोतरी हुई. पुलिस और चालान के डर से लोग पुलिसकर्मियों से उलझने लगे है. बता दें मोटरयान संशोधन बिल 2019 के लागू होने के बाद राजधानी रांची में निगेटिव असर भी रांची की सड़कों पर दिखने लगा. इस दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ चार मारपीट की घटनाएं हो चुकी है.
सुशासन का इकबाल खत्म हो गया है: राकेश पाण्डेय
पुलिसकर्मियों के साथ आम लोगों के द्वारा किए जाने वाले मारपीट की घटना को लेकर झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राकेश पांडेय कहते है कि झारखंड में सिपाही स्तर के पुलिसकर्मियों के साथ कई बार मारपीट की घटना हुई है. जिसकी वजह से पुलिसकर्मी तनाव में रहते हैं.
कहीं ना कहीं सुशासन का इकबाल खत्म हुआ है. जिस वजह से पब्लिक में आक्रोश है और आम लोग पुलिसकर्मी के साथ मारपीट कर रहे हैं. वरीय अधिकारी इस पर लगाम लगाने में विफल साबित हो रहे हैं.
पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट के मामले में धारा 353 के तहत एफआइआर होने के बाद भी कई आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है.
इसे भी पढ़ेंः#Maharashtra: सरकार गठन को लेकर अबतक तस्वीर साफ नहीं, NCP ने देरी के लिए कांग्रेस को ठहराया जिम्मेवार
जानिए पुलिस के साथ मारपीट की 15 घटनाएं
11 नवंबर 2019: रांची कोतवाली थाना क्षेत्र के मेन रोड स्थित रांची यूनिवर्सिटी के पास बिना हेलमेट के एक बाइक पर सवार होकर जा रहे तीन युवकों को रोकने पर तीनों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी निरंजन कुमार से मारपीट की.
11 सितंबर 2019: रांची के अनगड़ा में कुछ उपद्रवी लोगों ने अनगड़ा थाना में जमकर बवाल कर दिया. इस दौरान उन्होंने थानेदार और पुलिसकर्मियों की पिटाई भी कर दी.
10 सितंबर 2019: रांची के प्लाजा चौक पर पुलिस के द्वारा एक हजार रुपए का चालान काटने पर विधायक का रौब दिखा कर दो युवकों ने एएसआइ की पिटाई कर दी.
6 सितंबर 2019: रांची में मारपीट की घटना किशोरगंज चौक पर घटी, जहां शराब पीकर वाहन चला रहे एक व्यक्ति को जब ट्रैफिक पुलिस ने रोका तो वह ट्रैफिक पुलिस के जमादार के साथ ही भिड़ गया.
6 सितंबर 2019: रांची मेन रोड पर वाहनों के कागजातों की जांच कर रहे चुटिया थाना के यातायात थानेदार जॉन मुर्मू पर एक ड्राइवर ने ऑटो चढ़ा दिया. इस दुर्घटना में थानेदार की रीढ़ की हड्डी टूट गई.
8 अगस्त 2019: रांची के हरमू रोड में सीएम के कारकेड के गुजरने के दौरान ट्रैफिक रोकने पर बवाल हो गया. एक वकील ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी जय भगवान सिंह के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट कर दी.
23 जनवरी 2019: रांची नगर निगम के अतिक्रमण वाहन (हल्ला गाड़ी) के ड्राइवर-खलासी और कांटा टोली चौक में तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी आपस में भिड़ गये. दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई.
13 दिसंबर 2018: गोशाला के समीप गोरखनाथ लेन स्थित दुकानदार ने जमीन मालकिन के कहने पर कोतवाली पुलिस द्वारा मारपीट का आरोप लगाया.
6 दिसंबर 2018: सीआरपीएफ के जवान पवन कुमार मुंडा ने लापुंग थाना प्रभारी विकास कुमार पर बर्बरता से पिटाई का आरोप लगाया था.
इसे भी पढ़ेंः#Punjab: महिला समेत दो खालिस्तानी आतंकी गिरफ्तार, निशाने पर थे हिंदू संगठन के नेता
07 दिसंबर 2018: कोकर चौक के समीप हंगामा करने की सूचना पर पुलिस कार्रवाई के लिए पहुंची, तो राजेश, राकेश और रामू नामक तीन युवक पुलिस से उलझ गये. युवकों ने पीसीआर में तैनात जमादार मनोहर कुमार के साथ धक्का-मुक्की की और गाली-गलौज किया.
07 दिसंबर 2018: खेलगांव चौक पर दुर्घटना के बाद जांच के लिए पहुंचे पीसीआर के अफसर के साथ बाइक सवार युवक छोटू उर्फ बंतेश ने उनके साथ धक्का-मुक्की किया.
01 दिसंबर 2018: सुखदेवनगर थाना की पुलिस ने ट्रैफिक सिपाही पर जानलेवा हमला और मारपीट के आरोप में चालक देववंश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
22 दिसंबर 2018: चुटिया थाना के पास हाईकोर्ट के वकील और चुटिया यातायात थाना प्रभारी के बीच मारपीट.
इसे भी पढ़ेंःलोजपा अपने दम पर लड़ने के लिए तैयार झारखंड विधानसभा चुनाव: चिराग




