Lead NewsNational

9 बार बैरंग वापस लौटी UP Police आखिर 10 वीं बार में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को लेकर रवाना

अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल से शिफ्ट किया जा रहा हैं बांदा जेल 

New Delhi : उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को मंगलवार को उत्तर प्रदेश (यूपी) पुलिस के हवाले कर दिया गया. अंसारी पंजाब की रोपड़ जेल से यूपी की बांदा जेल शिफ्ट किया जा रहा है. कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद यूपी पुलिस अंसारी को लेकर निकल गई.

इसे भी पढ़ें :देखिये करीना कपूर-सैफ अली खान के दूसरे बच्चे की फोटो, नाना रणधीर कपूर ने इंस्टाग्राम में की शेयर

बीमारियों का हवाला देकर लौटाया जाता रहा है यूपी पुलिस को

रोपड़ जेल प्रशासन के मेडिकल बोर्ड ने मुख्तार अंसारी को शुगर, अवसाद (डिप्रेशन), स्लिप डिस्क, दिल की बीमारी सहित कई गंभीर बीमारियां बताई थी. इसका हवाला देकर अब तक पंजाब सरकार की ओर से यूपी पुलिस को नौ बार बैरंग लौटाया जा चुका है.

इसे भी पढ़ें :कोरोना का कहरः लोहरदगा के सहायक जिला खनन पदाधिकारी दिलीप टोप्पो की मौत

वाया बनूड़ निकल रहा काफिला

पुलिस के अनुसार, मुख्तार अंसारी को वाया बनूड़ यूपी ले जाया जा रहा है. मुख्तार अंसारी को एंबुलेंस में बिठाया गया. इसके बाद अंतिम समय में गेट बदला, 2 नंबर से बाहर निकाला गया. इसके बाद अंसारी की बांदा यात्रा शुरू हो गई.

इसे भी पढ़ें :दिल्ली से भाग कर गिरिडीह पहुंची युवती, परिचित युवक पर लगाया उसे बेचने की कोशिश करने का आरोप

Related Articles

Back to top button