Corona_UpdatesJharkhandLead NewsRanchi

कोरोना का कहरः लोहरदगा के सहायक जिला खनन पदाधिकारी भोला हरिजन की मौत

Ranchi : कोरोना की दूसरी लहर झारखंड के अधिकारियों पर भारी पड़ रही है. कला संस्कृति विभाग के सहायक निदेशक विजय पासवान की कोरोना से मौत के बाद अब लोहरदगा के ADMO का कोरोना से निधन हो गया है. लोहरदगा के सहायक जिला खनन पदाधिकारी (ADMO) भोला हरिजन सैमफोर्ड अस्पताल, रांची में इलाजरत थे. लोहरदगा डीसी दिलीप कुमार टोप्पो ने इस खबर की पुष्टि की है.

मालूम हो कि एक दिन पूर्व ही कला संस्कृति विभाग के सहायक निदेशक विजय पासवान भी कोरोना की चपेट में आकर अपनी जान गंवा बैठे थे. एक ही दिन में दो महत्वपूर्ण सरकारी पदाधिकारियों के गुजरने की खबर से लोगों में चिंता बढ़ गयी है.

होली के पहले हुए थे संक्रमित

जानकारी के मुताबिक भोला हरिजन होली के एक दिन पहले यानि 28 मार्च को ही वे कोरोना से बुरी तरह संक्रमित हो गये थे. इसके बाद से ही वे अवकाश पर थे. मूल रूप से धनबाद के रहने वाले भोला की स्थिति जब बिगड़ने लगी तो उन्हें बेहतर ईलाज की आस में रांची लाया गया. यहां भी कोरोना संक्रमित होने की सूचना कंफर्म हुई. इसके बाद इलाज शुरू भी हुआ पर अंततः 5 अप्रैल को वे गुजर गये. डीसी के मुताबिक भोला हरिजन के निधन की खबर मिली है. माइनिंग डिपार्टमेंट को भी इसकी सूचना दी जा चुकी है.

15 नये मामले

गौरतलब है कि सोमवार को लोहरदगा में 15 लोगों के संक्रमित होने की खबर सामने आयी थी. फिलहाल जिले में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 49 है जबकि अब तक 1873 लोगों के संक्रमित होने की सूचना आ चुकी है.

Related Articles

Back to top button