
Ranchi : राजधानी के अरगोड़ा में शुक्रवार को अचानक से आदिवासी समुदाय के लोगों ने चौक को जाम कर दिया. लोगों का कहना था कि अधिकारियों ने मनमानी करते हुए मसना स्थल की बाउंड्री को गिरा दिया है. वहीं अब मसना स्थल के बीच से आम रास्ता देने की बात कही जा रही है, जो कि सरासर गलत है. इसलिए जबतक जिला के वरीय अधिकारी और एसडीओ आकर मामले को स्पष्ट नहीं करेंगे तबतक जाम जारी रहेगा.
इसके बाद लोगों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की. बताते चलें कि उक्त जमीन को लेकर पहले भी एसडीओ ने नोटिस जारी किया था.
इसे भी पढ़ें : बीएसएफ व हजारीबाग ट्रेनिंग एंड स्कूल मेरू के कैंटीन से बिकने वाली शराब वैट मुक्त

जाम में स्कूल की बसें भी फंसी
लोगों ने हरमू रोड जाने वाली सड़क को जाम कर दिया है. जाम में स्कूल की बसें भी फंस गई हैं. वहीं कई वरीय अधिकारियों की गाड़ियां भी जाम में फंस गई. पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने मिलकर गाडियों को बदले हुए रूट से निकालना शुरू किया. इस वजह से काफी देर तक जाम में लोग फंसे रहे.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : गर्भवती पूजा देवी मौत मामले की जांच करने एमजीएम पहुंची रांची की 4 सदस्यीय टीम




