
Ahmadnagar : एक सरकारी डॉक्टर ने शराब के काढ़े से 50 कोरोना संक्रमितों की ठीक करने का दावा किया. सोशल मीडिया पर डॉक्टर का या दावे को खूब शेयर किया जा रहा है. देश में कोरोना संक्रमण को लेकर कई तरह की अफवाह है. सोशल मीडिया पर खासकर व्हाट्सएप पर आपको हर दिन कोरोना संक्रमण का कोई राम बाण इलाज मिलता रहता होगा. आप अच्छी तरह जानते हैं कि इस तरह के वायरल मैसेज पर कितना भरोसा करना है. एक ऐसा ही मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
इसे भी पढें :RIMS में अनट्रेंड ट्रॉली मैन की कर ली बहाली, अब दे रहे हैं ट्रेनिंग
कोविड सेंटर में काम करते हैं डॉक्टर
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में शेवगांव तहसील के बोधेगांव कोविड सेंटर में काम कर रहे सरकारी डॉक्टर गणेश भिसे का दावा कई सोशल प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है.इसमें उन्होंने दावा किया है कि देशी शराब की मात्रा काढ़े में 30 एमएल तक होनी चाहिए. इस दावे में उन्होंने यह भी कहा कि इस तरीके से उन्होंने 50 से ज्यादा मरीजों को स्वस्थ किया है. उन्होंने यहां तक कह दिया कि वो अपने इस दावे को साबित भी कर सकते हैं.
इसे भी पढें :वैक्सीन को लेकर युवाओं में दिख रहा है उत्साह, कहा-वैक्सीनेशन सेंटर बढ़ाए जायें
नोटिस के बाद पलटे, दावा किया खारिज
वायरल होती हुई खबर जब अहमदनगर जिला प्रशासन को मिली तो उन्होंने इस पर गणेश भिसे को नोटिस भेजा और पूरे मामले पर जवाब मांगा. इस नोटिस के बाद उन्होंने इस दावे को खारिज करते हुए सोशल मीडिया पर शेयर किया और अपना फोन बंद कर लिया. इस पूरे मामले पर शेरगांव सरकारी अस्पताल की प्रमुख डॉक्टर सलमा हिरानी को सामने आना पड़ा और एक बयान देकर बतना पड़ा कि शराब के काढ़े से कोरोना मरीजों के इलाज का दावा पूरी तरह से गलत है, फेक है. इस पर विश्वास ना करें.
इसे भी पढें :दयावान में दोगुनी उम्र के विनोद खन्ना के साथ किसिंग सीन करने का माधुरी को है पछतावा




