
Patamda : भारी और भोथड़े हथियार से सबर महिला की हत्या करने के मामले में पटमदा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या करने का एक मामला दर्ज करके जांच शुरू की है. मामले में पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है. हालाकि पुलिस ने घटना का उद्भेदन दूसरे दिन भी नहीं किया है.
जेरका गांव की रहने वाली थी महिला
सबर महिला फेको सबर के बारे में पुलिस का कहना है कि वह जेरका गांव की रहने वाली थी. घटना 27 नवंबर की रात 8 बजे से लेकर 28 नवंबर की सुबह 6 बजे के बीच की है. पुलिस को वहां के लोगों ने ही फोन करके घटना के बारे में बताया था. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
पुराना विवाद में हत्या की आशंका
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सबर महिला फेको सबर की हत्या पुराना विवाद को लेकर हुई है. घटना के संबंध में पुलिस ने पटमदा थाने में बिरबल सबर से बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का एक मामला दर्ज करके जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें- टेल्को से नाबालिग लड़की का अपहरण, मामला दर्ज




