
Dhanbad: वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए धनबाद पुलिस भी एहतियात बरतने लगी है. इसी क्रम में संक्रमण से बचाव के लिए बुधवार से सदर थाना में शिकायतकर्ता के लिए थाना के अंदर जाने पर पाबंदी लगाई गई है.
इसे भी पढ़ेःप्रवासी मजदूरों के लिये फिर से जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर, जानिये किन नंबरों पर बता सकतें हैं अपनी समस्या
अब शिकायत के लिए सादर थाना के मुख्य द्वार पर एक डब्बा यानी शिकायत पेटी रखी गई है जहां शिकायतकर्ता अपने आवेदन को डाल सकेंगे. इस बाबत सदर थाना के पुलिस का कहना है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एहतियातन यह कदम उठाया गया है. जिससे कि थाने में तैनात पुलिसकर्मी सुरक्षित रह सके.
इसे भी पढ़ेःकोरोना आपदा में मुंह दिखाई करके मरीजों की जान आफत में डाल रहे हैं प्राइवेट अस्पतालः बाबूलाल मरांडी




