
Ranchi : पूजा मुंडा का चयन झारखंड कबड्डी टीम में हुआ है. वह रांची कबड्डी एसोसिएशन की उभरती सब जूनियर कबड्डी खिलाड़ी है. बहिया गांव, रांची (अनगड़ा ब्लॉक) की रहने वाली और आलोक मुंडा की बेटी अब सब जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में झारखंड की टीम की तरफ से खेलेगी.
रांची कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पूजा एक उभरती हुई प्रतिभाशाली खिलाड़ी है. उसकी प्रतिभा को देखते उसे सब जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में राज्य की टीम में खेलने का मौका दिया गया है. यह चैंपियनशिप 28 दिसंबर से 31 दिसंबर तक उत्तराखंड में होगी.
पूजा मुंडा के झारखंड कबड्डी सब जूनियर टीम में चयन पर अनगड़ा ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी का माहौल है. रांची कबड्डी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आदित्य कुमार, कोषाध्यक्ष रामजीत एवं रांची जिला कबड्डी कोच परमेश्वर महतो सहित अन्य अधिकारी एवं सदस्यों ने पूजा को शुभकामनाएं दी हैं.
इसे भी पढ़ें :ग्रामीण विकास सचिव का निर्देश हर माह अफसर 50-50 मनरेगा योजनाओं का करें निरीक्षण




