
Ranchi: कोरोना वायरस कि दूसरी लहर को देखते हुए शहरवासियों में सतर्कता काफी बढ़ गयी है. काफी संख्या में लोग कोरोना टेस्ट करा रहे हैं. सदर अस्पताल में कोरोना की जांच कराने वालों को संख्या लगातार बढ़ रही है.
बीते दिनों से राज्य में सर्वाधिक मामले राजधानी रांची में ही सामने आए हैं. शहरवासी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए कोरोना टेस्ट करा रहे हैं.
सदर अस्पताल में मौजूद लोगों ने बताया कि कोरोना टेस्ट करा लेने से मन को तसल्ली मिल रही है और बेफिक्र होकर काम कर रहे हैं. लोगों ने बताया कि कोरोना के दूसरे लहर से बचने के लिए कोरोना गाइडलाइंस का पालन करना और कोरोना टेस्ट कराना जरूरी है.
इसे भी पढ़ें :Bengal Election : नंदीग्राम में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, 1 बजे तक 38 % वोटिंग
सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं हो रहा है पालन
हालांकि सदर अस्पताल में बहुत ऐसे लोग भी दिखे जो मास्क तो पहने हुए थे लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रहे थे. पूछने पर बताया कि इतनी काफी संख्या में लोग इकट्ठे होने की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है.

उन्होंने बताया कि हम सभी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तो करना चाहिए, साथ ही साथ जिला प्रशासन की ओर से जारी निर्देश का भी पालन करना चाहिए. खबर लिखे जाने तक सदर अस्पताल में 100 लोगों से अधिक ने कोरोना टेस्ट करा चुके थे.
संक्रमण से लड़ने के लिए जरूरी है कोरोना गाइडलाइंस का पालन करना और वैक्सीन लेना
डीसी छवि रंजन ने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए कोरोना गाइडलाइंस का पालन करना और वैक्सीन लेना जरूरी है. डीसी छवि रंजन ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामले को रोकने के लिए सभी लोगों का कर्तव्य है कि कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें और वैक्सीन लें.
लोग जिस तरह से कोरोना गाइडलाइंस को नजरअंदाज कर रहे हैं संक्रमण भी उतनी ही तेजी से बढ़ रही है. डीसी छवि रंजन ने शाहवासियों से अपील की है कि बेफिक्र हो कर सभी लोग कोरोना टेस्ट करायें और शहर को कोरोना मुक्त बनाने में सहयोग करें.
इसे भी पढ़ें :Ranchi: डेढ़ घंटे इंतजार करतीं रहीं मेयर आशा लकड़ा, बैठक में नहीं पहुंचे एक भी अधिकारी




