
Kolkata : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर हिंसक घटनाओं का सिलसिला तेज हो गया है. अभी ताजा मामले में चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान सबसे हॉट सीट नंदीग्राम में गुरुवार को शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला हुआ.
उनके काफिले पर पथराव किया गया. अधिकारी की गाड़ी आगे निकल गई थी. भाजपा और टीएमसी एक दूसरे पर हमले और बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगा रहे हैं. 1 बजे तक 38 प्रतिशत वोटिंग हुई है.
नंदीग्राम में दीदी और और शुभेंदु के बीच महामुकाबला
पश्चिम बंगाल की 30 सीट और असम की 39 सीटों में गुरुवार को दूसरे चरण के मतदान हो रहा है. पश्चिम बंगाल की 30 विधानसभा सीटों पर 171 प्रत्याशी तो असम की 39 सीटों पर 345 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं.
#WATCH West Bengal CM Mamata Banerjee in Nandigram assembly constituency, as the second phase of polling for Assembly elections is underway pic.twitter.com/Rw7KGLZFCo
— ANI (@ANI) April 1, 2021
आज हर किसी की नज़र बंगाल की नंदीग्राम सीट पर है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच महामुकाबला है. यहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. शुभेंदु अधिकारी ने सुबह-सुबह ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
इसे भी पढ़ें :CORONA UPDATES IN RANCHI: रांची में छह माह बाद 24 घंटे में 300 से अधिक संक्रमित मिले
ममता का आरोप दूसरे राज्यों से गुंडे आए हैं
दूसरे चरण के मतदान से पहले ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि नंदीग्राम में परेशानी खड़ी करने और मतदाताओं को धमकाने के लिए दूसरे राज्यों से गुंडे आए हैं. उन्होंने बुधवार को निर्वाचन आयोग से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की.
ममता बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा था कि दूसरे राज्यों के गुंडे मतदाताओं को धमकाने के लिए नंदीग्राम में दाखिल हो गए हैं. बलरामपुर गांव और अन्य इलाके के ग्रामीणों को भगाया जा रहा है. वे मतदाताओं को धमका रहे हैं.
इसे भी पढ़ें :जानिए पत्रकार ने रजनीकांत के बारे में जावेड़कर से कौन सा सवाल किया जिससे उनको आया गुस्सा
ममता बनर्जी भी निकलीं काफिले के साथ
वहीं बंगाल की सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी भी अपने घर से निकली हैं. वे लंबे काफिले के साथ निकली हैं . नंदीग्राम के कमालपुर में बूथ संख्या 170 के पास मीडिया कर्मियों की गाड़ियों पर हमला हुआ. शुवेंदु अधिकारी ने कहा, “ये जंगलराज है. मीडिया हमारे देश का स्तंभ है, ये पूरे देश को देखना चाहिए.”
इसे भी पढ़ें :Good News : कई माह तक लगातार मूल्य वृद्धि के बाद घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कटौती




