
Ranchi : राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित बिड़ला मैदान से आज रांची पुलिस ने कुख्यात अपराधी संदीप थापा समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है.
इन सभी के पास से पुलिस को हथियार बरामद हुए हैं. इस मामले में संदीप थापा समेत चारों अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर रही है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संदीप थापा ने आनंद वर्मा पर गोली चलाई थी, जिसके बाद इस घटना की जानकारी सुखदेव नगर थाने की पुलिस को दी गई थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें : रांची के अरगोड़ा में दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, एक गंभीर




