
Ranchi: राजधानी रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र के बाढ़ु नवाटोली बगीचा में फायरिंग की खबर है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम 5 बजे खाद्य सामग्री वितरण के दौरान यहां गोलीबारी हुई.
दरअसल विजय अग्रवाल और समीर अंसारी नाम के युवाओं की ओर से खाद्य सामग्री बांटी जा रही थी. इसी दौरान एक कार में सवार होकर आये तीन लोगों ने सईद उमर नाम के युवक पर गोली चला दी. गोली चलने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. गोलीबारी करने वाले तीन लोगों की पहचान हो गई है, पुलिस तीनों आरोपियों की खोज में जुटी है.
इसे भी पढ़ेंःधनबाद: चासनाला कोलियरी में चाल धंसने से एक की मौत, बाल-बाल बचे 116 मजदूर
क्या है मामला
खाद सामग्री वितरण के दौरान कार में सवार होकर आए तीन लोगों ने जमुआरी गांव निवासी सईद उमर के ऊपर दो गोली चला दी .साथ ही सईद उमर पर चाकू से भी वार किया गया, वह गोली से बच गया और पीछे हट जाने के कारण चाकू से भी घायल नहीं हुआ. घटना को अंजाम देकर तीनों अपनी कार से भाग निकले.
जमीन विवाद में हुई थी सईद के पिता की हत्या
घटना के बाद सईद उमर और उसके परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि गोली चलाने व चाकू से वार करने वालों में कोकदोरो गांव के सुलतान अंसारी, रमीज अंसारी व रकीब अंसारी शामिल थे. दो वर्ष पूर्व इन्हीं आरोपियों के द्वारा सईद उमर के पिता इकरामूल की हत्या जमीन विवाद में कर दी गई थी.
आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस
इस मामले में पिठोरिया थाना प्रभारी से बात करने पर उन्होंने बताया की एक कार में सवार होकर आए तीन लोगों ने गोली चलाई थी. सभी की पहचान कर ली गई है. पुलिस सभी की गिरफ्तारी में जुटी हुई है.
इसे भी पढ़ेंः#Garhwa: क्वारेंटाइन सेंटर पर अव्यवस्था से भड़के मजदूर, हंगामा करते हुए गढ़वा-नगर ऊंटारी मेन रोड को किया जाम




