Ranchi

रांची: सुरेंद्रनाथ स्कूल की बस में लगी आग, बाल-बाल बचे बच्चे

Ranchi: राजधानी रांची में गुरुवार को बड़ा हादसा होते-होते टला. दरअसल शहर के सुरेंद्रनाथ स्कूल की बस में लालपुर थाना क्षेत्र के बरियातू रोड स्थित एसएसपी आवास के पास अचानक आग लग गयी. आग लगने के दौरान उसमें बच्चे सवार थे.

लेकिन राहत की बात रही कि समय रहते बच्चों को बस से उतार लिया गया. इससे बड़ा हादसा टल गया.

बताया जा रहा है कि स्कूल खत्म होने के बाद बच्चों को छोडऩे जा रही रातू रोड रुट की बस में ये हादसा हुआ.

इसे भी पढ़ेंःJPSC मुख्य परीक्षा के कॉपियों की जांच लटकी, महज पांच प्रोफेसर जांचने को हैं तैयार

छात्रों के बीच अफरा-तफरी

एसएसपी आवास के पास सुरेंद्रनाथ स्कूल की बस में अचानक आग लगने और धुआं निकलने से अफरा-तफरी मच गयी. आनन-फानन में छात्रों को किसी तरह बस से नीचे उतारा गया.

हालांकि आग स्वत: ही बुझ गई. किसी को नुकसान नहीं पहुंचा.
मौके पर तुरंत लालपुर थाना प्रभारी पहुंचे. दूसरी ओर सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी पहुंची. जिसके बाद बस में सवार सभी बच्चे को दूसरे बस से उनके घर पहुंचाया गया.

इसे भी पढ़ेंःऑनलाइन इंजीनियरिंग काउंसलिंग के लिए JCECEB ने अब तक जारी नहीं किया सीट मैट्रिक्स

बस में नहीं था फायर सेफ्टी सिस्टम

सुरेंद्रनाथ स्कूल की जिस बस में आग लगी, उस बस में फायर सेफ्टी सिस्टम नहीं था. हालांकि बता दें राजधानी रांची में जितने भी स्कूल बसें चल रही है उनमें से 70% बसों में फायर सेफ्टी सिस्टम नहीं लगा हुआ है. स्कूल प्रबंधन के द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है.

इसे भी पढ़ेंःकनार्टक का नाटक : SC ने शाम छह बजे  स्पीकर के सामने बागी विधायकों को पेश होने को कहा

Related Articles

Back to top button