
Ranchi: नरकोपी थाना क्षेत्र के मंदरो चिगरी गांव निवासी लगभग 40 वर्षीय किसान बुधवा लोहरा की धारदार हथियार से अज्ञात लोगों द्वारा हत्या कर दी गयी है. घटना सोमवार रात की बताई जा रही है.
इसे भी पढ़ेंः पटना में युवती ने बॉयफ्रेंड पर यौन शोषण का लगाया आरोप
इधर घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार नरकोपी थाना क्षेत्र के मंदरो श्मशान घाट कर्बला के बगल में बुधवार अहले सुबह आसपास के लोगों ने खेत में पड़ा शव देखा. लोगों ने शव मिलने की सूचना नरकोपी थाना को दी.
सूचना मिलने पर नरकोपी थाना पुलिस के एएसआइ सुनील मुर्मू सशस्त्र बलों के साथ घटनास्थल पहुंचकर घटना की जांच में जुट गये हैं. वहीं नरकोपी पुलिस ने शव की पहचान करते हुए इसकी सूचना स्वजनों को दे दी है. इधर पुलिस स्वजनों से घटना के संदर्भ में छानबीन कर रही है.
इसे भी पढ़ेंः बाजार में खरीदारी करने गए युवक के साथ मारपीट, तीन पर मामला दर्ज




