
Ranchi: ड्रग्स एवं कॉस्मेटिक एक्ट के उल्लंघन करने को लेकर रांची रिम्स की दवाई दोस्त में औषधि विभाग की ओर से छापा मारा गया है. परिसर में मौजूद दवाई दोस्त में बिना लेवल के सैनिटाइजर बेचे जाने की शिकायत को लेकर छापा मारी की गयी है.

गौरतलब है कि दवाई दोस्त की ओर से बिना किसी लेबल वाले बोतल में सैनिटाइजर बेचा जा रहा है. 25 और 45 रुपये में बिना ड्रग्स डिटेल्स, एक्सपायरी डेट आदि की जानकारी दिये बिना ही इसे बेचा जा रहा है. इसकी शिकायत मिलने के बाद औषधि विभाग ने संज्ञान लेते हुए छापेमारी की है.
इसे भी पढ़ेंःएक नजर में जानें कि किन-किन सेवाओं को लॉकडाउन में 20 अप्रैल से सरकार ने दी है छूट
सिमडेगा से कोरोना पॉजिटिव पाये गये युवक से मिलने वाले 25 लोगों को किया जा रहा कोरेंटाइन
इधर सिमडेगा में कोरोना पॉजिटिव पाये गये युवक की ट्रेवल हिस्ट्री में चान्हो का बलसोकरा इलाका भी है. इसकी सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन हरकत में आयी. सीओ प्रवीण कुमार सिंह की अगुवाई में युवक से मिलने वाले लगभग 25 लोगों को क्वारेंटाइन किया जा रहा है. साथ ही अभी ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है जो उस युवक से मिले थे.
कैंसर वार्ड में शिफ्ट किये जा सकते हैं सजायाफ्ता लालू
रिम्स प्रबंधन की ओर से चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू यादव को कैंसर वार्ड में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है. लालू यादव लगभग तीन साल से रिम्स के पेइंग वार्ड के पहले तल्ले में इलाजरत हैं. असल में जिस पेइंग वार्ड में लालू इलाजरत हैं, उसके तीसरे तल्ले को आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है. ऐसे में कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए, उन्हें कैंसर वार्ड में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है.
इसे भी पढ़ेंः#TabligiJamaat: मौलाना साद समेत 7 पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज, 1900 विदेशी जमातियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस




