
Hazaribag: हजारीबाग के लाखे स्थित मोहन साव के लॉज में एक छात्र का शव फंदे पर झूलता मिला. मामला शुक्रवार की सुबह छह से आठ बजे के बीच का है. लॉज के छात्रों ने शव देखने के बाद मामले की सूचना लॉज के संचालक को दी. लॉज संचालक ने पुलिस को घटना से अवगत कराया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया है.
इसे भी पढ़ेंःBIG BREKING : हथियार के बल पर वसूली करते भाजपा नेता बंगाल में गिरफ्तार, चार साथी भी धराये
बताया जा रहा है कि छात्र सुधीर कुमार गिरिडीह के जमुआ निवासी दुखी महतो का बेटा था. सुबह जब उसका रूम पार्टनर पढ़ाई करने के लिये छत पर गया था तभी उसने रूम का दरवाजा बंद करके फंदे से लटक गया. वह विनोबाभावे विश्वविद्यालय अंतर्गत गिरिडीह के सरिया कॉलेज में इतिहास ऑनर्स सेमेस्टर-4 का छात्र था. हजारीबाग़ में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.




