
Shrinagar: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है. वहीं शोपियां जिले में सोमवार को फिर सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. और इस मुठभेड़ में चार आतंकियों के मारे जाने की खबर है. बीते 24 घंटे में इलाके में 9 दहशतगर्द ढेर हुए है.
बीते एक हफ्ते में 15 आंतकियों को मार गिराया है और भारी मात्रा में हथियार-विस्फोटक बरामद किया है. मारे गए आतंकियों में अधिकतर आतंकियों का संबंध आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन से था.
इसे भी पढ़ेंःGurugram: मेदांता हॉस्पिटल के मालिक डॉ नरेश त्रेहान पर भ्रष्टाचार व मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज
शोपियां में 24 घंटे में 9 आतंकी ढेर
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर स्थित शोपियां के पिंजोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में घेराबंदी एवं तलाश अभियान चलाया। इस सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों की तरफ से बलों के खोज दल पर गोलियां चलायी. जिसके बाद सुरक्षा बलों की तरफ से जवाबी कार्रवाई किए जाने के बाद तलाश अभियान मुठभेड़ में बदल गयी। इस मुठभेड़ में चार आतंकी मारे गये है.
पिछले 24 घंटे में शोपियां जिले में यह दूसरी मुठभेड़ है। और नौ टेरेरिस्ट मारे गये हैं. इससे पहले जिले के रेबन इलाके में सुरक्षा बलों के साथ रविवार को हुई मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के स्वघोषित कमांडर समेत पांच आतंकवादी मारे गए थे.
इसे भी पढ़ेंःJMM के केंद्रीय सचिव और जिला परिषद सदस्य संजीव बेदिया का 18 वर्षीय पुत्र लापता, अपहरण की आशंका
एक हफ्ते में 15 टेरेरिस्ट ढेर
बता दें कि घाटी में आतंकियों के खिलाफ सेना का अभियान लगातार जारी है. 2 जून को सुरक्षाबलों ने त्राल में दो आतंकियों को मार गिराया था. वहीं 3 जून को पुलवामा के कंगन में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया था, जिसमें जैश का कमांडर अब्दुल रहमान भी था. उसके अलावा इदरीस और लंबू नाम के आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था.
चार जून को फिर सुरक्षाबलों ने राजौरी में एक आतंकी को मार गिराया. वहीं 7 जून यानी रविवार को एनकाउंटर का सिलसिला जारी रहा और शोपियां में हिज्बुल के पांच आतंकी मारे गये. इन आतंकियों में हिज्बुल का टॉप कमांडर फारूक अहमद भट उर्फ नाली भी शामिल था.
इसे भी पढ़ेंःकोरोना वायरस: सीआरपीएफ के जवान की मौत, अर्द्धसैनिक बलों में 11वीं मौत




