
Ghatshila : भारत मां के वीर सपूत कैलाशपति बेरा मूलत: बहरागोड़ा के बांकदह गांव के रहनेवाले हैं. जम्मू -कश्मीर के पुलवामा में 12 जनवरी 2020 को हुए आतंकवादी हमले के दौरान उन्होंने हिजबुल मुजाहिद्दीन के तीन आतंकवादियों को मार गिराने में अहम भूमिका निभायी थी. उनकी वीरता को देखते हुए उन्हें राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.
बुधवार को जिला परिषद सुदीप्तो दे राणा, भाजपा के बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, मंडल महामंत्री विमलेश उपाध्याय, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनमोल वर्मा, समाजसेवी पूर्णेन्दु पात्र, इंदरजीत सिंह, बिट्टू साह ने टाटानगर रेलवे स्टेशन पर कैलाशपति बेरा को पगड़ी,अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया.
ये भी पढ़ें-Jamshedpur : दलमा जंगल में आग लगने पर हाथियों को बचाने की पुख्ता तैयारी, फायर वॉचर्स होंगे तैनात




