
Ranchi : पुंदाग ओपी में कल देर रात छोटू खान ने जैद अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी. दो दिन पहले बबलू खान और जैद अंसारी के बीच पैसों के लिए विवाद हुआ था. जिसमें बबलू खान ने जैद अंसारी को जान से मारने की धमकी दी थी. कल देर रात बबलू खान, जैद अंसारी, छोटू खान और जैद अंसारी के छोटे भाई सभी लोग देर रात इलाही नगर में खड़े थे. इसी बीच छोटू खान ने जैद अंसारी के भाई को आइसक्रीम लाने भेज दिया. इसके बाद जैद की गोली मारकर हत्या कर दी गयी.
इसे भी पढ़ें:सुरक्षा को दरकिनार कर लालू सजा रहे हैं रिम्स में दरबार, उड़ रही जेल मैनुअल की धज्जियां
पुलिस के बेटे पर एफआईआर नहीं करने पर मचा बवाल
मृतक के परिजन बबलू खान पर एफआईआर करना चाह रहे थे. आरोप है कि पुलिस बबलू खान पर एफआईआर नहीं करना चाह रही थी. जिसके बाद स्थानीय लोग उग्र हो गये और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया.
हालांकि बढ़ते विरोध को देखते हुए पुलिस ने लोगों को समझाते हुए बताया कि जांच के बाद एफआईआर दर्ज किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भाई इकबाल को ED ने किया गिरफ्तार,7 दिन की कस्टडी में भेजा गया
पांच सौ रुपया बना मौत की वजह
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांच सौ रुपए की वजह से बबलू खान ने छोटू खान से जैद अंसारी की हत्या करा दी है. जैद अंसारी के भाई ने बबलू खान को मुख्य आरोपी बता रहा है.
भाई ने कहा कि इस घटना के पीछे बबलू खान का हाथ है. आपको बता दें कि कल देर रात 11:00 बजे छोटू खान ने जैद की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.




