
Ranchi/Simdega : दिल्ली में काम दिलाने के नाम पर बहला-फुसलाकर पांच बालिकाओं को दिल्ली ले जा रहे दो मानव तस्करों को सिमडेगा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनो आरोपी रांची के रास्ते दिल्ली जाने की तैयारी में था. बरामद पांच युवतियों में से तीन युवतियां कोलेबिरा थाना क्षेत्र और दो पाकरटांड़ थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं. मामले की सूचना एएचटीयू थाना पुलिस, सिमडेगा थाना पुलिस सिमडेगा बस स्टैंड से दोनों आरोपी कोलेबिरा थाना क्षेत्र के अघरमा पहाड़टोली निवासी बिनोद केरकेट्टा (30) और पाकरटांड़ थाना क्षेत्र के सिकरियाटांड़ निवासी नुवेला सोरेंग उर्फ पूजा (29) को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से ई-टिकटों भी पुलिस ने बरामद किया है. वहीं बरामद युवती की 14 वर्ष, 16 वर्ष एवं 17 वर्ष है जबकि दो युवती बालिग है. पुलिस युवतियों का रेस्क्यू कर एएचटीयू थाना मामला दर्ज कर लिया है.पुलिस की इस तत्परता के लिए नकद राशि से पुरस्कृत किया गया.
एसपी ने की अपील
सिमडेगा एसपी डॉ शम्स तबे्रज़ लोगों से अपील की है कि जहां भी मानव तस्करी के मामले का पता चले, बे-झिझक एवं बिना विलम्ब किये, पुलिस को किसी भी माध्यम से तत्काल सूचित करें. अपनी लाडली बेटियों को मानव तस्करों के चंगुल से निजात दिलाने का सिमडेगा पुलिस टीम को आपका यह एक बड़ा सहयोग होगा. सिमडेगा जिला पुलिस टीम विगत 16-माह में 100 युवती और महिलाओं को मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है. 22 मामले दर्ज किये गये है. वही 37 मानव तस्करों को जेल भेजा गया है.




