
Ranchi: साहिबगंज सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में इलाज के दौरान फरार कैदी को दो माह बाद पुलिस गिरफ्तार कर लिया है.
फरार हुए दो में से एक कैदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार गुप्ता सूचना मिली कि बरहेट थाना क्षेत्र के भोगनाडीह निवासी फरार कैदी समीर अंसारी उर्फ तैमुद्दीन अंसारी अपने घर आया हुआ है. सूचना पर बरहेट थाना प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में एक टीम छापामारी कर छोटा कदमा गांव के समीप जंगल से समीर अंसारी को दबोच लिया. पूछताछ में उसने बताया कि कबूतरखोपी निवासी धर्मेंद्र यादव ने उसे आरी-पत्ती देकर कैदी वार्ड से भागने में मदद की थी. समीर पर बरहेट थाना में कांड संख्या 122/23 व जिरवाबाड़ी थाना में कांड संख्या 83/24 दर्ज है.
खिड़की के ग्रिल काटकर दो कैदी हुआ था फरार
समीर अंसारी को 24 मई को भर्ती कराया गया था. 7 जून को खिड़की के ग्रिल काटकर समीर अंसारी ओर आमिर अंसारी फरार हुए थे. उस दिन शाम रोज की तरह सभी बंदी अपने-अपने बेड पर सोने चले गये थे. रात के करीब 12:00 बजे सुरक्षा में तैनात हवलदार ने देखा कि समीर और अमीर अपने बेड पर नहीं हैं. पास की खिड़की टूटी हुई है.




