
Ranchi: रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र स्थित इचाडीह हगांव के पास आज सुबह पांच बजे सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है. कम से कम 15 लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए तमाड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में पांच की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.
बताया जा रहा है कि राजधानी बस कोलकाता से रांची आ रही थी. इचाडीह के पास अनियंत्रित होकर पलट गई.तत्काल मौके पर जुटे ग्रामीणों बस में सवार लोगों की मदद की. फिलहाल घटनास्थल पर बुंडू डीएसपी और तमाड़ थाने की पुलिस पहुंची हुई है और मामले की तफ्तीश कर रही है.




