
Purnia: जिले में सोमवार की सुबह भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ट्रक पलटने से दबकर 8 लोगों की मौत हुई है. घटना जलालगढ़ के सीमा काली मंदिर के पास की है. फिलहाल मलबा हटाने का काम जारी है. जानकारी के अनुसार जलालगढ़ थाना क्षेत्र के फोरलेन एनएच-57 पर पाइप से लदी ट्रक पलटी, ट्रक पर सवार लगभग एक दर्जन लोग थे, जिसमें 8 लोगों की घटना में मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लिया. अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि ट्रक कहां से आ रही थी और कहां जा रही थी.
इसे भी पढ़ें: Ranchi: तमाड़ में कोलकाता से आ रही बस पलटी, एक की मौत, 15 घायल




