Court NewsLead NewsRanchi

संत जेवियर्स स्कूल हजारीबाग से निष्कासित छात्रों के मामले में हाइकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला 12 फरवरी को

Ranchi : संत जेवियर्स स्कूल हजारीबाग से निष्कासित छात्रों के मामले में सुनवाई पूरी हो गयी है. झारखंड हाइकोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाने के लिए 12 फरवरी की तिथि निर्धारित की है.

गौरतलब है कि कक्षा दो से लेकर सातवीं तक के कई विदायार्थियों को स्कूल ने निष्कासित कर दिया था. निष्कासित छात्रों ने इसके खिलाफ झारखंड हाइकोर्ट की एकल पीठ में चुनौती दी थी. छात्रों का कहना था कि उन्हें शिक्षा से वंचित नहीं किया जा सकता है. एकल पीठ ने मामले को सुनवाई योग्य नहीं मानते हुए उन्हें पहले शिक्षा न्यायाधिकरण में अपनी बात रखने को कहा था.

इसे भी पढ़ें:Valentine Day के मुफ्त गिफ्ट के लालच में फंसे तो खाली हो जायेगा अकाउंट !

छात्रों ने एकल पीठ के फैसले को डबल बेंच में चुनौती दी. स्कूल प्रबंधन की ओर से कहा गया था कि अनुशासनात्मक कारणों से कुछ छात्रों को स्कूल से निष्कासित किया गया है. अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अब फैसले के लिए तिथि तय की है.

Related Articles

Back to top button