JharkhandJharkhand PoliticsRanchi

रांची: तमाड़ में आजसू का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, आजसू प्रमुख सुदेश महतो भी हुए शामिल

Ranchi/Bundu: बुंडु अनुमंडल क्षेत्र के तमाड़ प्रखंड क्षेत्र के सालगाडीह कॉलेज प्रांगण में गुरूवार को आजसू द्वारा विधानसभा स्तरीय एकदिवसीय संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो उपस्थित रहे. इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजसू पार्टी समानता और सम्मान की लड़ाई लड़ रही है, हमारा मकसद बिल्कुल स्पष्ट है कि राज्य की नीति निर्णयों में झारखंडी भावनाओं की अनदेखी ना हो तथा प्रदेश के संसाधनों तथा नीति-निर्णयों में हमारी भागीदारी सुनिश्चित हो. लेकिन इसके विपरीत आज अपने ही राज्य में आम आवाम की भागीदारी को कोई जगह नहीं मिल रही. मानो सत्ता और सिस्टम झारखंड का मालिक बन बैठा हो. जनादेश का हर मोड़ पर अपमान हो रहा है.
इसे भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव : रांची और बुंडू नगर पंचायत के मतदान केंद्रों का हुआ निर्धारण

आजसू सुप्रीमो ने कहा कि सरकार की दिलचस्पी मुद्दों को हल करने में नहीं बल्कि विषयों को जिंदा रखकर राजनीति करने में है. गरीबों, किसानों, नौजवानों तथा शोषितों, वंचितों और पिछड़ों की अनदेखी हो रही. सरकार शोषितों-पिछड़ों के हितों पर कुठाराघात कर रही है. पिछड़ा वर्ग राजनीति का शिकार हो रहा है. राज्य में इसी वर्ष पंचायत चुनाव बिना ओबीसी आरक्षण के कराया गया और निकाय चुनाव में भी ओबीसी को आरक्षण से वंचित किया जा रहा. हमारी पार्टी लगातार इस बात पर जोर देती रही है कि ट्रिपल टेस्ट कराया जाए. लेकिन सरकार ने इसकी अनदेखी की और आजसू पार्टी ने सर्वोच्च न्यायालय का रुख किया. इससे स्पष्ट हो गया है कि पिछड़ों के प्रति झारखंड सरकार की मंशा ठीक नहीं. इस मौके पर कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि संकल्पबद्ध होकर हर साधारण लोग से जुड़ें तथा जनसवाल पर आवाज बनें. सत्ता और सिस्टम तक आम आदमी की आवाज पहुंचाकर ही राजनीति की लीक बदली जा सकती है और आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं में ये दमखम है. उन्होंने कहा कि सामूहिकता और जनभागीदारी से हम राजनीतिक हालात बदलेंगे.

महागठबंधन सरकार झारखंडियों की तोड़ रही उम्मीदें : रामदुर्लभ सिंह मुंडा

इस मौके पर तमाड़ विधानसभा प्रभारी रामदुलर्भ सिंह मुंडा ने कहा कि झामुमो महागठबंधन की सरकार ने सुनहरे भविष्य के सपने दिखाकर, झारखंडियों की उम्मीदें तोड़ दी, उनका भरोसा और विश्वास तोड़ दिया.  मौके पर दर्जनों लोगों ने आजसू पार्टी का दामन थामा जिसे आजसू प्रमुख ने माला पहनाकर स्वागत किया.


ये लोग रहें उपस्थित

कार्यकर्ता सम्मेलन में बुंडू नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुनील जायसवाल,आजसू पार्टी के जिला परिषद सदस्य सह अड़की प्रभारी विजय सिंह मानकी,जिला परिषद सदस्या परमेश्वरी शांडिल्य,पूर्व जिला परिषद सदस्या फुलकुमारी देवी, रेशमी देवी, प्रखंड अध्यक्षा संयोती देवी, पूर्वी अध्यक्षा सुनीता देवी,ज्ञानेश्वरी देवी,बुंडू प्रखंड अध्यक्षा राधिका देवी,तमाड़ प्रभारी श्याम कुमार महतो व सुकरा सिंह मुंडा,कृष्णा मुंडा,सहित पार्टी की अनुषंगी इकाई अखिल झारखण्ड महिला संघ एवं अखिल झारखण्ड बुद्धिजीवी मंच के नेता,कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहें। इस कार्यक्रम का अध्यक्षता तमाड़ प्रखंड अध्यक्ष जगदीश गुप्ता तथा मंच का संचालन जिला सचिव रमेश सिंह मुंडा ने किया.

Related Articles

Back to top button