
Ranchi: राजधानी रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित बालालौंग में एक युवक की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई है. मृतक का नाम प्रेम सागर सिंह है और वह बालालौंग का रहने वाला था. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें:राहुल गांधी मामले में 15 जुलाई को होगी सुनवाई
आपको बता दें कि जनवरी माह में मृतक प्रेम सागर सिंह नगड़ी थाना में दो लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. 11 जनवरी 2022 को प्रेम सागर सिंह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने गए थे लेकिन पार्टी से लौटने के क्रम में सोनू लिंडा और लक्ष्मण लिंडा ने जानलेवा हमला किया था. इस मामले को लेकर नगड़ी थाना में शिकायत दर्ज की गई थी. लेकिन शिकायत दर्ज करने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की.

सोनू लिंडा और लक्ष्मण लिंडा पत्थर से कूचकर मारने का प्रयास किया था लेकिन किसी तरीके से प्रेम सागर सिंह अपनी जान बचाकर इलाज कराने के लिए रांची पहुंचे थे. इलाज कराने के बाद जब नगड़ी थाना पहुंचे तो इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज की गई थी. फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है.
इसे भी पढ़ें:बिहार का मोस्टवांटेड अपराधी कक्कू खान हरियाणा से गिरफ्तार, 10 साल से चल रहा था फरार




