Crime NewsJharkhandLead NewsRanchi

रांची : पुलिस ने पीएलएफआई संगठन के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Ranchi : रांची पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में अमीरचंद कुमार, आर्या कुमार सिंह, उज्जवल कुमार साहु उर्फ लिपु का नाम शामिल है.

इसे भी पढ़ें:संजू प्रधान की मॉब लिंचिंग गहरी साजिश: बाबूलाल

पुलिस ने इनके पास से 5 फर्जी जियो का सिम कार्ड, 70 पीस पीएलएफआई का पर्चा, 15 पोर्टेबल टेंट, नक्सलियों के द्वारा जंगल में उपयोग में लाए जाने वाला सात स्लीपिंग बैग, तीन लाख पच्चास हजार नकद, स्कूटी, मोबाईल फोन, BMW कार समेत कई सामानों को बरामद किया है.

रांची एसएसपी सुरेंद्र झा को सूचना मिली कि धुर्वा क्षेत्र के निवेश कुमार और ध्रुव सिंह अपने सहयोगी शुभम कुमार के साथ पीएलएफआई नक्सलियों को हथियार एवं गोला-बारूद, सिम कार्ड एवं अन्य जरूरत के सामान आपूर्ति करते हैं.

इसे भी पढ़ें:कोविड रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, निगेटिव को बता दिया पॉजिटिव

Related Articles

Back to top button