1st LeadJharkhandRanchi

रांची : सदर अस्पताल, नामकुम, ओरमांझी, सोनाहातू सीएचसी में नया पीएसए प्लांट लगाया गया, रांची में नहीं है ऑक्सीजन की कमी

Ranchi : कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए रांची जिला में ऑक्सीजन आपूर्ति की पर्याप्त व्यवस्था है. उप विकास आयुक्त सह लॉजिस्टिक्स सेल के इंचार्ज विशाल सागर द्वारा लगातार पूरी व्यवस्था पर नजर भी रखी जा रही है. इसी क्रम में आज 7 जनवरी 2022 को उन्होंने ऑक्सीजन सप्लायर्स के साथ वर्चुअल मीटिंग की. उप विकास आयुक्त ने जिला के सभी ऑक्सीजन सप्लायर्स को अपने-अपने प्लांट का पेसो सर्टिफिकेशन करवाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी प्लांट संचालक मैन पावर की ट्रेनिंग भी जल्द से जल्द पूरी कर लें.

 

कोरोना की दूसरी लहर के बाद तीन सीएचसी में बनाये गये नये PSA प्लांट :

 

कोविड-19 संक्रमण के किसी भी दौर में ऑक्सीजन सप्लाई की किल्लत ना हो, इसे लेकर जिला में पर्याप्त व्यवस्था की गयी है. उप विकास आयुक्त विशाल सागर ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सदर अस्पताल में PSA प्लांट स्थापित है. कोरोना की दूसरी लहर के बाद नामकुम, ओरमांझी और सोनाहातू सीएचसी में नये ऑक्सीजन प्लांट लगाये गये हैं. साथ ही बुढ़मू में नया ऑक्सीजन प्लांट जल्द तैयार हो जायेगा. इसकी टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है.

 

ऑक्सीजन सिलेंडर और कंसंट्रेटर भी पर्याप्त संख्या में उपलब्ध:

सदर अस्पताल रांची में ऑक्सीजन सिलेंडर पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं. सिलेंडर की कुल संख्या 1502 है. इनमें B-Type सिलेंडर 1065 और D-Type 437 सिलेंडर हैं. ऑक्सीजन की सुचारू आपूर्ति के लिए सदर अस्पताल में पीएसए प्लांट भी लगाए गए हैं. जिसकी क्षमता और संख्या निम्न हैं :

 

800 LMP PSA -2 Set

100 LMP PSA – 1 Set

6000 litre LMO – 1 Set

 

800 LMP PSA और 100 LMP PSA  फंक्शनल है और मैनीफोल्ड से कनेक्टेड है। LMO भी मैनीफोल्ड से कनेक्टेड है और सर्टिफिकेशन भी किया जा चुका है.

 

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के संख्या निम्न है:

 

सदर अस्पताल में 80 जबकि अनुमंडलीय अस्पताल बुंडू, अनगड़ा, बेड़ो, बुढ़मू, चान्हो, कांके, लापुंग, मांडर, नामकुम, ओरमांझी रातू, सिल्ली, तमाड़ सीएचसी में 20-20 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध हैं.

 

सभी सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड की सुविधा उपलब्ध: डीडीसी

 

उप विकास आयुक्त रांची विशाल सागर ने बताया कि रांची जिला में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता है। कोरोना की दूसरी लहर के बाद तीन सीएचसी में नए ऑक्सीजन प्लांट भी तैयार किये गये हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि सभी सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं.

 

इसे भी पढ़ें : रांची : जियाडा की बैठक में 17 नये प्रोजेक्टस को मिली स्वीकृति

Related Articles

Back to top button