Giridih

गिरिडीह: 21 साल के युवक ने घर में फांसी लगाकर की खुदकुशी

Giridih: गिरिडीह के बेंगाबाद थाना इलाके के गादी गांव में शुक्रवार को 21 साल का एक युवक अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शव के पास से किसी तरह का कागज या सुसाईड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या की वजहों की जानकारी मिल सके. जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय रितेश मंडल दोपहर को खाना खाकर सोने के लिए अपने कमरे में चला गया. जब चार बजे परिजनों ने उठाने का प्रयास किया, कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों को बुलाया. कमरे तोड़कर लोग घर के अंदर दाखिल हुए. युवक का शव फंदे से झूल रहा था. रितेश का शव झूलता देख परिजन सुध-बुध ही खो बैठे. घटना की जानकारी मिलने के बाद बेंगाबाद थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में मनाया गया रक्तदान दिवस, युवाओं ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा

Related Articles

Back to top button