
Mumbai : इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन में दो नई टीमों को शामिल किया जाना है. अगले महीने (अगस्त) तक भारतीय क्रिकेट कंट्रो़ल बोर्ड इनका टेंडर निकाल सकता है. इससे बीसीसीआई को बड़ी कमाई होने की उम्मीद है. अब तक आईपीएल में 8 टीमें खेलती रही हैं. वहीं 2 टीमों के शामिल होने से अब इनकी संख्या बढ़कर 10 हो जाएगी.
इसे भी पढ़ें :आमिर खान और किरण के अलग होने के बाद इरा का ये पोस्ट क्या कर रहा है इशारा
बीसीसीआई अगस्त में नई टीमों का निकाल सकता है टेंडर
TOI की खबर के मुताबिक, अगस्त में बीसीसीआई दो नई टीमों का टेंडर निकाल सकता है. वहीं अक्टूबर तक आईपीएल की दो नई टीमें मिल सकती हैं. गोयनका और अदानी ग्रुप आईपीएल टीम खरीदने में सबसे आगे हैं.
इसे भी पढ़ें :MS DHONI के पास हैं 2.50 करोड़ की Porche 911 सहित कारों का शानदार कलेक्शन, देखें Video
प्रत्येक टीम चार खिलाड़ियों को कर सकेंगी रिटेन
दो नई टीमों के शामिल होने के बाद मैचों की संख्या में बढ़ोतरी होगी. ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अगले साल जनवरी में मीडिया अधिकार को लेकर टेंडर निकाल सकता है. खबर के मुताबिक दिसंबर में बीसीसीआई मेगा ऑक्शन कर सकता है. यानी खिलाड़ियों की नए सिरे से खरीद-फरोख्त की जाएगी. वहीं प्रत्येक टीम चार खिलाड़ी रिटेन कर सकेगी.
इसे भी पढ़ें :6th JPSC: झारखंड लोक सेवा आयोग ही हाइकोर्ट की डबल बेंच में करेगा अपील




