
Ramgarh: जिले के भुरकुंडा बिरसा चौक स्थित दुर्गा मोबाइल के गोदाम में आज अचानक सुबह आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विशाल रूप ले लिया और गोदाम में रखें कई सामान जलकर भस्म हो गई. दुकान में रखे जनरेटर, कूलर एवं पंखे जलकर खाक हो गए. फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा बहुत ही मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. लेकिन इस भीषण आग में गोदाम में रखें कई सामान जलकर राख हो गई है.
इसे भी पढ़ें: चाईबासा: जेटेया पुलिस ने भाकपा माओवादी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल




