JharkhandRanchi

घरों में चोरी करने वाला डोरंडा का मोहम्मद आजाद गिरफ्तार

Ranchi : गुरुवार को डोरंडा थाने की पुलिस ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहम्मद आजाद है. आरोपी डोरंडा इलाके के मनी टोली में रहता है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

इसे भी पढ़ें : शिक्षकों की समस्याओं को लेकर शिक्षा मंत्री ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद आजाद मिथिलेश चौधरी के घर में चोरी करने का प्रयास कर रहा था लेकिन स्थानीय लोगों ने मोहम्मद आजाद को चोरी करते हुए देख लिया जिसके बाद मोहम्मद आजाद भाग गया था. घर के मालिक मिथिलेश चौधरी इस घटना की सूचना डोरंडा थाने की पुलिस को दी. मिथिलेश चौधरी सचिवालय में काम करते हैं. इस मामले की तहकीकात करते हुए डोरंडा थाने की पुलिस ने मोहम्मद आजाद को गिरफ्तार किया है. फिलहाल डोरंडा थाने की पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है. आपको बता दें कि गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद आजाद कई मामले में जेल जा चुका है और वह इसके पहले कई घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है और गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद आजाद से पूछताछ कर कई चोरों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है.

Related Articles

Back to top button