
Ranchi : राजधानी रांची के कोतवाली थाना में फर्जी कागजात के जरिए धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है. देवी मंडप निवासी रमेश सिंह ने कांट्रेक्टर शंभू सिंह पर संगीन आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. शंभू सिंह, रजिस्टर्ड क्लास-1 कांट्रेक्टर प्रोपराइटर, पिता का नामालूम पता आर्यपुरी, रातु रोड के रहने वाले हैं.शम्भू सिंह धोखाघड़ी कर कार्यालय से गलत अनुभव प्रमाण-पत्र प्राप्त करने तथा उसका गलत उपयोग कर फर्जीवाड़ा किया है. रमेश कुमार सिंह, पिता-स्व० परमेश्वर सिंह जो नगर निगम, रांची में पदस्थापित है. रमेश सिंह ने बताया कि शम्भू सिंह दिव्यानी मोटर के उत्तर से प्रगति बिहार होते हुए डिबडीह बस्ती तक पीसीसी द्वारा चौड़ीकरण करते हुए बितुमिन के द्वारा सुधार कार्य (ii) डिबडीह में जेवीएस कार्यालय से संत एग्नेस स्कूल तक बिटुमिन द्वारा पथ सुधार कार्य एवं (iii) जेएसपीए स्टेडियम, धुर्वा के सामने आदर्श नगर होते हुए जेएससीए स्टेडियम तक बिटुमिन द्वारा पथ निर्माण कार्य सुधार योजना का कार्य आवंटित किया गया था.
इसे भी पढ़ें : शिक्षकों की समस्याओं को लेकर शिक्षा मंत्री ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात
इस कार्य का एकरारनामा सं0-674/2016-17 है. आवंटित कार्य इनके द्वारा पूर्ण कराया गया है. एकरारित राशि ₹2,28,40,564/- (दो करोड़ अठाईस लाख चालीस हजार पाँच सौ चौसठ) रुपये मात्र है. शंभू सिंह द्वारा अनुभव प्रमाण-पत्र की मांग की गयी तथा उन्हें 6 मार्च 2021 को इस कार्यालय के पत्रांक-435/ Eng दिनांक-06.03.2021 द्वारा अनुभव प्रमाण-पत्र मेरे हस्ताक्षर से निर्गत किया गया तथा बाद में यह बात संज्ञान में आने पर कि उस प्रमाण-पत्र में एकरारनामा संo-एवं एकरारित राशि तथा किए गए कार्यों का ब्यौरा गलत अंकित हो गया है. तब विभाग द्वारा शंभू सिंह द्वारा किए गए कार्यों का सही अनुभव प्रमाण-पत्र अंकित कर उसी दिन संशोधित प्रमाण-पत्र उसी पत्र संख्या द्वारा तैयार किया गया तथा मेरे द्वारा निर्गत किया गया. गलत प्रमाण-पत्र निर्गत होने की बात सामने आने पर उसी समय संवेदक शंभू सिंह को इसकी जानकारी दी गई तथा उनसे अनुरोध किया गया कि गलत निर्गत प्रमाण-पत्र को कार्यालय में जमा कर सही प्रमाण-पत्र प्राप्त कर लें.
इसे भी पढ़ें : घरों में चोरी करने वाला डोरंडा का मोहम्मद आजाद गिरफ्तार
गलत प्रमाण-पत्र को कार्यालय में नहीं जमा किया गया तथा अब यह बात संज्ञान में आया है कि उक्त गलत प्रमाण-पत्र के द्वारा संवेदक में शंभू सिंह द्वारा अन्य विभागों में निविदा प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है तथा संज्ञान आया कि दस्तावेज का उपयोग जुडको, रांची में निविदा प्राप्त करने हेतु किया गया है.
इस मामले को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने बताया कि मामला दर्ज कर ली गई है और पुलिस जांच में जुट गई है. कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जल्द ही शुरू की जाएगी.





