DhanbadJharkhand

#JDU के प्रदेश प्रभारी ने की समीक्षा बैठक, कहा– संगठन से हटाये जायेंगे निष्क्रिय पदाधिकारी

Dhanbad : जदयू के झारखंड प्रभारी सह पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं बिहार सरकार में मंत्री रामसेवक सिंह ने शनिवार को सर्किट हाउस में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.

बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि प्रखंड,  जिला एवं बूथ स्तर पर पार्टी के एक-एक पदाधिकारी से संगठन की वस्तु स्थिति का जायजा लिया गया है. इस दौरान संगठन की मजबूती को लेकर कई निर्णय लिये गये.

इसे भी पढ़ें : #Terror_Funding: आधुनिक कंपनी के CMD के खिलाफ जारी वारंट पर फैसला अब 3 फरवरी को

पार्टी में आनी चाहिये गति

बैठक में रामसेवक सिंह ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि पुराने ढर्रे के साथ अब संगठन को मजबूत नहीं किया जा सकता है. संगठन को गति प्रदान करने की दिशा में पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है.

उन्हें बताया गया है कि जिला,  प्रखंड और बूथ स्तर तक समीक्षा कर पार्टी के निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाया जाये. उन्हें कहा गया है कि पार्टी से नये लोगों को जोड़ें और उन्हें पार्टी के नीति और सिद्धांतों की जानकारी दें.

संगठन की मजबूती के लिए अब नये ढंग से काम करना होगा. उन्होंने कहा कि पार्टी में शिथिलता नहीं, बल्कि गति आनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें : आर्थिक तंगी और विवाद के चलते लोग कर रहे परिवार की हत्या, फिर दे रहे हैं खुद की जान

इस सरकार में बढ़ी हैं आपराधिक घटनाएं

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव में हार-जीत लगी रहती है. इससे निराश होने की जरूरत नहीं है. परंतु संगठन को मजबूत करने में जिनकी सक्रियता नहीं के बराबर है, उनको बदलने की जरूरत है.

जिला,  प्रखंड स्तर के साथ-साथ बूथ स्तर पर पार्टी मजबूती रहेगी, तभी किसी चुनाव में पार्टी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करा सकती है.

मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार में राज्य की विधि व्यवस्था गड़बड़ हुई है. हत्या,  लूट जैसी घटनाएं बढ़ी हैं.

जनता दल यू सड़क पर उतर कर धरना प्रदर्शन के माध्यम से सरकार की इन खामियों का विरोध करेगी. साथ ही सरकार के अच्छे कामों का स्वागत भी करेगी.

इसे भी पढ़ें : #Dumka: अवैध वसूली पर सीएम ने लिया संज्ञान, एक SI समेत 6 पुलिसकर्मियों को एसपी ने किया सस्पेंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button