
NewDelhi : दिल्ली विधानसभा चुनाव की जंग फरवरी में तेज होने जा रही है. दिल्ली में 8 फरवरी को वोट डाले जायेंगे. खबर है कि दिल्ली चुनाव में अब पीएम मोदी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की इंट्री होने जा रही है. जान लें कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी चुनाव मैदान में उतरने वाले हैं.
अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में दिग्गजों के बीच धुआंधार घमासान देखने को मिलेगा.बड़े नेता जनसभाओं के जरिए भीड़ जुटाकर ताकत का अहसास करायेंगे. रविवार दो फरवरी के बाद से बड़े नेताओं की रैलियों का सिलसिला शुरू हो जायेगा. एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी प्रचार युद्ध में उतरेंगे तो दूसरी तरफ सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी चुनाव प्रचार में उतरेंगे.
इसे भी पढ़ें : #Shahin_Bag_Protest : केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, सरकार प्रदर्शनकारियों से बात करने को तैयार, लेकिन…
तीन और चार फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियां
तीन और चार फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियां दिल्ली में होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन फरवरी को पूर्वी दिल्ली के सीबीडी ग्राउंड में और चार फरवरी को द्वारका के रामलीला मैदान में लोगों को संबोधित करेंगे. सूत्रों के अनुसार इन रैलियों में भाजपा के बीस-बीस विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी उपस्थित रहेंगे. राहुल और प्रियंका गांधी की रैलियां भी इन्हीं तारीखों पर हैं, इसलिए दोनों तरफ से शब्द बाण चलने की उम्मीद की जा रही है.
इसे भी पढ़ें : #International_University ने छात्रों को चेतावनी दी, CAA पर चर्चा की तो बंद हो जायेगा विश्वविद्यालय
पांच फरवरी को दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में सोनिया गांधी की जनसभा
तीन और चार फरवरी को प्रियंका गांधी कुछ इलाकों में रोड शो का आयोजन भी कर सकती हैं. इसके लिए स्थान का चयन होना अभी बाकी है. अब तक राहुल गांधी की मौजूदगी दर्ज नहीं हुई है. दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की तरफ से अभी तक किसी बड़े नेता की रैली या जनसभा नहीं हुई है, लेकिन अब गांधी परिवार के नेताओं की रैलियों का सिलसिला शुरू होने जा रहा है. देर से ही सही कांग्रेस के बड़े नेताओं की प्रचार में एंट्री हो रही है. खबर है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पांच फरवरी को दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में जनसभा को संबोधित करेंगी.

गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के सीएम नीतीश कुमार एक साथ रैली करेंगे
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पहली बार गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के सीएम नीतीश कुमार एक साथ दिल्ली में रैली करेंगे. 2 फरवरी को बुराड़ी में ये रैली होगी. यह पहली बार होगा जब सीएम नीतीश कुमार किसी चुनावी रैली में अमित शाह के साथ मंच साझा करेंगे. दोनों नेता बुराड़ी में जदयू उम्मीदवार शैलेंद्र कुमार के समर्थन में रैली करेंगे.
संगम विहार में भी जदयू उम्मीदवार मैदान में है. यहां मंच पर उनके साथ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा होंगे. पूर्व भाजपा एमएलसी एस सी एल गुप्ता संगम विहार से जदयू उम्मीदवार हैं. दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा और जदयू में गठबंधन हुआ है जिसके तहत नीतीश कुमार की पार्टी को बुराड़ी और संगम विहार की सीट दी गयी है.
इसे भी पढ़ें : #Budget2020: राहुल ने कहा, बजट में बेरोजगारी से निपटने का कोई विचार नहीं, माकपा ने कहा कि सिर्फ बेकार की बातें




