Jamshedpur

टाटानगर स्टेशन पर अव्यवस्था से भड़के रेलवे सीसीएम, क्यों पूरा नहीं हुआ है सेकेंड एंट्री

Jamshedpur : साउथ इस्टर्न रेलवे के सीसीएम पैसेंजर सर्विस मंगलवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे. निर्धारित कार्यक्रम के हिसाब से वे स्टेशन पर पहुंचे हुए थे. इस दौरान स्टेशन पर अव्यवस्था को देखकर संबंधित अधिकारियों पर भड़के और सुधार लाने का दिशा-निर्देश भी किया. इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन से उतरते ही उन्होंने प्लेटफार्म पर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया.

कहां-कहां गए थे सीसीएम

निरीक्षण के क्रम में रेलवे सीसीएम सेकेंड क्लास वेटिग रूम, टाटानगर पार्सल, रेलवे टिकट बुकिग काउंटर और रेलवे पार्किंग जोन में गए थे. सभी जगहों पर उन्हें अव्यवस्था ही नजर आयी. इस कारण से संबंधित अधिकारियों पर भी भड़के और फटकार लगाई.

क्यों लंबित है स्टेशन सेकेंड एंट्री

टाटानगर रेलवे स्टेशन के बर्मामाइंस का सेकेंड एंट्री गेट अब तक क्यों लंबित है. इस कार्य को समय पर पूरा क्यों नहीं पूरा किया जा रहा है. इस काम को समय पर पूरा करने के लिए ठेका कंपनी के ठेकेदार को भी दिशा-निर्देश दिया. इसके पहले रेल जीएम भी टाटानगर स्टेशन पर पहुंचे हुए थे और सेकेंड एंट्री का जायजा लिया था.

इसे भी पढ़ें- रेलवे पर 42 लाख बकाया के कारण एमटीएमएच ने रेल कर्मचारियों का इलाज बंद किया

 

Related Articles

Back to top button