
Ramgarh: रामगढ़ थाना क्षेत्र के नईसराय-गिद्दी मार्ग के बिंझार में बुधवार देर शाम तेज रफ्तार एक्सप्लोसिव ट्रक ने ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहे चार बच्चों को कुचल दिया.
एक्सप्लोसिव ट्रक की गति इतनी तेज थी कि मौके पर ही दो बच्चों की मौत हो गयी . मृतकों का नाम सपना कुमारी और नीतू कुमारी है. दोनों ही बच्ची आपस में बहन बतायी जा रही हैं.
इस दुर्घटना में छोटी कुमारी और अनुज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ें- जानें झारखंड के कितने विधायक हैं दागी, IPC की कौन सी धारा के तहत चल रहा है माननीयों पर केस
तेज रफ्तार ट्रक ने ली बच्चों की जान
जानकारी के अनुसार रामगढ़ थाना क्षेत्र के नईसराय गिद्दी मार्ग पर स्थित बिंझार कॉलोनी के समीप तेज रफ्तार से आ रही एक्सप्लोसिव ट्रक ने पीछे से चारों बच्चों को कुचल दिया.
ट्रक की गति इतनी तेज थी कि ड्राइवर ट्रक पर अपना नियंत्रण नहीं रख पाया और ट्रक ने चारों बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी.
इसे भी पढ़ें- #BSNL4G: बीएसएनएल भी शुरू करेगा 4जी सेवा, कई सर्किल में की जा रही है टेस्टिंग
घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल
देर शाम ट्यूशन पढ़ कर लौट रहे सभी बच्चे सड़क के किनारे चल रहे थे. इसी दौरान ट्रक ने सड़क से नीचे उतर कर सभी को पीछे से अपनी चपेट में ले लिया.
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. बताया जा रहा है कि ड्राइवर ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया. वहीं घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गयी है.




