Bihar

सांसद सतीश चंद्र दुबे ने मुकेश सहनी पर बोला हमला- कहा उनसे नहीं संभाल रहे विधायक, यूपी क्या संभालेंगे

Patna : अपने विधायकों की नाराजगी का सामना कर रहे मंत्री मुकेश साहनी को बीजेपी ने एक बार फिर से करारा जवाब दिया है. आपको बता दें मंत्री मुकेश सहनी बीते बुधवार को अमित शाह से मिलने दिल्ली गये हुये हैं, लेकिन अब तक उनसे मुलाकात से जुड़ी हुई खबरें सामने नहीं आ रही हैं.

इसी बीच दूसरी तरफ दिल्ली में ही बीजेपी के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे ने मुकेश सहनी के ऊपर हमला बोला है. मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे ने तंज कसते हुए कहा कि मुकेश सहनी बेवजह यूपी में दिमाग लगा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें :जातिगत जनगणना को लेकर तेजस्वी ने नीतीश से की मुलाकात, CM ने समर्थन करते हुए PM मोदी से मिलने का किया ऐलान

बिहार में उनसे उनकी अपनी पार्टी के चार विधायक नहीं संभल रहे ऐसे में वह यूपी को क्या संभालेंगे. बीजेपी सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सहनी समाज से आनेवाले नेताओं की कमी नहीं है.

यूपी चुनाव में मुकेश सहनी के साथ बीजेपी के गठबंधन की कोई संभावना नहीं दिखती है. वहीं सतीश चंद्र दुबे ने कहा है कि उनके विधायक क्या फैसला लेंगे इसके लिए वह स्वतंत्र हैं. देश में कानून के मुताबिक 18 साल से ऊपर के किसी भी व्यक्ति को खुद का फैसला लेने की आजादी है.

मुकेश सहनी को बीजेपी के ऊपर हमला बोलने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए. राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि आप से चार विधायक नहीं संभल रहे हैं तो आप बिहार और यूपी को क्या संभालेंगे.

इसे भी पढ़ें :कांग्रेस में हेमंत सरकार को बाहर से समर्थन देने पर चल रहा है मंथन

Related Articles

Back to top button