National

‘राम की जन्मभूमि’ फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट का रोक लगाने से इनकार

New Delhi: वसीम रिजवी की फिल्म राम की जन्मभूमि की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है. 29 मार्च को ये फिल्म देश के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी. फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट मे रोक से इनकार किया है.

‘राम की जन्मभूमि’ फिल्म रिलीज पर रोक नहीं

उच्चतम न्यायालय ने अपनी सुनवाई में शुक्रवार को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होने वाली ‘राम की जन्मभूमि’ फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया. साथ ही कहा कि अयोध्या मामले में मध्यस्थता प्रक्रिया और फिल्म प्रदर्शित होने के बीच कोई संबंध नहीं है. मामले की अगली सुनवाई दो हफ्ते बाद होगी.

इसे भी पढ़ेंःचुनाव आयोग ने मोदी सरकार के ‘इलेक्टोरल बॉन्ड्स स्कीम’ को बताया पारदर्शिता के लिए खतरा

उल्लेखनीय है कि याचिकाकर्ता ने ‘राम की जन्मभूमि’ फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि इससे आयोध्या भूमि विवाद में जारी मध्यस्थता प्रक्रिया पर असर होगा. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इससे इनकार किया.

इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार किया था. ज्ञात हो कि खुद को मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर का वंशज बताने वाले एक व्यक्ति ने याचिका दायर की है. याचिका में कहा गया कि फिल्म में उनके पूर्वजों पर सीधा निशाना साधा है. इसलिए फिल्म की रिलीज रोकने के लिए निर्माता को निर्देश जारी किये जाये.

इसे भी पढ़ेंः शोपियां में मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर

जिसपर हाईकोर्ट ने कहा कि ‘अगर विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को जिंदा रखना है तो लोगों को सहनशील बनना होगा.’ न्यायमूर्ति विभू बाखरू ने याकूब हबीबुद्दीन तकी की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा, ‘चाहे सही है या गलत, लेकिन विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बचाने के लिए लोगों को सहनशील बनना होगा.

इसे भी पढ़ेंःराहुल के आरोपों पर ममता का पलटवार, कहा- अभी वह बच्चे हैं

Related Articles

Back to top button