JharkhandRanchi

कुंभ से लौट रही राज्यसभा सांसद महुआ माजी की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, रांची रेफर

Ranchi: कुंभ से लौट रही राज्यसभा सांसद महुआ माजी की कार आज सुबह लातेहार में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. लातेहार के सदर थाना क्षेत्र के होटवाग गांव के पास एनएच 75 पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. दुर्घटना के बाद लातेहार में प्राथमिक इलाज करने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. हालांकि उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. दरअसल, राज्यसभा सांसद अपने परिजनों के साथ कुंभ से वापस रांची लौट रही थी. इसी दौरान अचानक होटवाग पेट्रोल पंप के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना में सांसद महुआ माजी को चोट लगी और वह घायल हो गई है.

हेमन्त सोरेन व कल्पना सोरेन ने डॉ महुआ माजी का हाल जाना

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन आज एचबी रोड स्थित ऑर्किड अस्पताल पहुंचे, वहां उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी से मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. मौके पर मुख्यमंत्री ने ऑर्किड अस्पताल के चिकित्सकों से वहां इलाजरत राज्यसभा सांसद डॉ० महुआ माजी के चिकित्सा तथा स्वास्थ्य सुधार से संबंधित जानकारी ली.

मालूम हो कि राज्यसभा सांसद डॉ० महुआ माजी एवं उनके परिजन महाकुंभ स्नान कर वापस रांची लौट रहे थे, बुधवार के अहले सुबह लातेहार जिला स्थित होटवाग गांव के समीप पहुंचते ही उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में डॉ० महुआ माजी एवं उनके परिजन घायल हो गए थे.

 

Related Articles

Back to top button