
Giridih : हत्या, लूट और अपहरण के दर्जन भर अपराध को अंजाम देने के बाद फरार चल रहे जमुआ के चरघरा के अपराधी पप्पू शर्मा को गिरिडीह समेत दो जिलों की पुलिस ने हथियार के साथ दबोचा है. कोडरमा के तिलैया थाना पुलिस को जानकारी मिला कि पप्पू शर्मा तिलैया के कुरियर दुकान में डकैती की घटना को अंजाम देने के बाद बुधवार की देर रात ही चरघरा अपने घर में छिपा है, तो कोडरमा और गिरिडीह एसपी ने एक दूसरे के साथ रणनीति बनाते हुए पप्पू शर्मा को उसके घर की घेराबंदी कर बुधवार की देर रात ही दबोचा. उसके पास से एक लोडेड देसी पिस्तौल के साथ जिंदा कारतूस और वीवो कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ. वहीं दूसरे दिन गुरुवार को प्रेसवार्ता कर एसपी दीपक कुमार शर्मा, एसडीपीओ नीरज सिंह और कैलाश महतो ने बताया कि पप्पू शर्मा एक कुख्यात अपराधी है. इसके खिलाफ हजारीबाग के इचाक समेत और तिलैया में कई आपराधिक केस दर्ज हैं. सभी में यह फरार चल रहा था. एसपी ने बताया कि इसके गिरोह के कुछ साथी अब तिलैया जेल में बंद हैं. वहीं इसके और साथियों की तलाश जारी है. इसके खिलाफ धनवार में थाना कांड संख्या 309/17 में आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है तो जिले के बिरनी में डॉक्टर अपहरण का मामला दर्ज है. इचाक में इसी पप्पू शर्मा ने साल 2019 में सुपारी लेकर हत्या की थी. जबकि जमुआ में साल 2014 में एक नाबालिग लड़की का भी अपहरण किया था. साल 2018 में पचम्बा थाना इलाके में सदर प्रखंड के कर्मी लूटा कर फरार हो गया था.
इसे भी पढे़ं – रक्षा मंत्री के आगमन को लेकर विधि व्यवस्था में तैनात अधिकारियों को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश



