
Ranchi : राजीव गांधी मेगा हेल्थ कैंप के तहत चुटिया स्थित श्रीराम मंदिर प्रांगण में रविवार को निःशुल्क मेडिकल हेल्थ चेकअप शिविर का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय एवं एम्पावर झारखंड के अध्यक्ष एवं कांग्रेसी नेता आदित्य विक्रम जायसवाल ने किया. शिविर में विशिष्ट अतिथि के रूप में चुटिया के राम मंदिर के गोकुल दास महाराज उपस्थित थे. यह शिविर 11:30 बजे से 2 बजे तक चला. इस दौरान डॉक्टरों के स्पेशल टीम ने विभिन्न मरीजों के जनरल टेस्ट के साथ आंख, कान नाक और गला आदि की जांच की.
इसे भी पढ़ें-मुख्यमंत्री का गुस्सा और कंफ्यूज सिस्टम
शिविर लगा लोगों की जाएगी मदद
मौके पर उपस्थित कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि राजीव गांधी मेगा हेल्थ शिविर अब हर वार्डों में लगाया जाएगा. इससे कई जरूरतमंद लोगों को मुफ्त में दवाई देना संभव हो सकेगा. वहीं आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि स्वास्थ्य झारखंड, समृद्ध झारखंड के उद्देश्य को लेकर टीम प्रयासरत है. राजधानी में सभी जरूरतमंद लोगों को उनके घर के समक्ष ही बेहतर चिकित्सा सुविधा दिया जा सके, इसके लिए टीम लगातार काम कर रही है. उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में अगला शिविर रातू रोड में स्वर्गीय उदय शंकर ओझा की याद में लगाया जाएगा.
इसे भी पढ़ें- पूर्व विधायक विनोद सिंह भी हैं तैयार, क्या जयंत सिन्हा करेंगे मॉब लिचिंग पर बहस ?
विशेषज्ञों ने की चिकित्सा जांच, दिया सलाह
झारखंड एम्पावर एवं पॉपुलर नर्सिंग होम, सिंह आई क्लीनिक, श्री गणेश आई हॉस्पिटल, डेंटल कॉन्सेप्ट्स, क्राउन डेंटल केयर, मेडाल लैब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में कई विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच की. शिविर में कान रोग विशेषज्ञ डॉ हर्ष कुमार, डॉ सुधीर कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सिद्धार्थ शेखर, डॉ अमित जायसवाल, डॉ सरिता, दांत रोग विशेषज्ञ डॉ हर्ष प्रियंस, डॉ स्पंदना चन्दरा, डॉ कोमल, डॉ गुजन आदि मौजूद थे. जांच के दौरान उन्होंने मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने की सलाह देते हुए कहा कि उन्हें तली हुई वस्तुओं का कम प्रयोग करते हुए योग को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए. शिविर में सबसे अधिक तम्बाकू से दांत एवं आंखों से संबंधित समस्याएं देखने को मिली.
इसे भी पढ़ें-हंगामेदार रहेगा झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र, सरकार को घेरेगा विपक्ष
50 लोगों को दिया जाएगा निःशुल्क चश्मा
आदित्य विक्रम जायसवाल ने बताया कि शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ से जुड़े डॉक्टरों और जनरल रोग विशेषज्ञ के टीम ने लगभग 225 मरीजों की स्वास्थ्य चेकअप एवं 100 लोगो का रक्त टेस्ट किया. इस दौरान कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम ने 50 लोगों को निःशुल्क चश्मा देने की भी बात कही.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं




