
Giridih : चुनाव संपन्न होने के बाद रेडक्रॉस सोसाइटी की गिरिडीह शाखा की पहली बैठक शनिवार को समाहरणालय स्थित मीटिंग कक्ष में हुई. इस दौरान बैठक में डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसडीएम वितसुते श्रीकांत, सिविल सर्जन डॉ शिव प्रसाद मिश्रा और उप निर्वाचन अधिकारी के साथ रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अरविंद कुमार समेत अन्य पदाधिकारी चरणजीत सिंह सलूजा, मदन विश्वकर्मा, रंजीत बरनवाल, राकेश मोदी, संजय भूदोलिया समेत कई सदस्य शामिल हुए. बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गयी. डीसी ने सबसे पहले आनेवाले लोकसभा चुनाव पर चर्चा करते हुए कहा कि इसमें रेड क्रॉस सोसाइटी अपनी अहम भूमिका निभाये और मतदताओं को जागरूक करे. क्योंकि 80 प्रतिशत मतदान का टारगेट है. ऐसे ये जरूरी हो जाता है कि मतदाता खुद में जागरूक बनें. वहीं बैठक में थैलीसीमिया से जुड़े मरीजों को लेकर भी चर्चा की गयी और ब्लड बैंक को और अधिक अपडेट करने की बात कही गयी. डीसी ने कहा कि हर हाल में ब्लड बैंक को और बेहतर करना है. इसके लिए रेड क्रॉस सोसाइटी को भी और बेहतर प्रयास करने की जरूरत है. इधर बैठक में रेड क्रॉस सोसाइटी के कई और सदस्य शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें- Giridih : पिस्तौल लेकर दुश्मनी निभाने आये अपराधी को गांवा थाना पुलिस ने दबोचा



