Bihar

कटिहार मेयर हत्याकांड का मुख्य आरोपी नीरज पासवान गिरफ्तार, बीजेपी विधायक का है भतीजा

Katihar: मेयर शिवराज पासवान हत्याकांड मामले में नामजद मुख्य आरोपी नीरज पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने नीरज को फलका थाना क्षेत्र के गोपालपट्टी में धर दबोचा. मेयर की हत्या के बाद से ही नीरज फरार चल रहा था.

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह और कोडरमा में धड़ल्ले हो रहा माइका का अवैध खनन, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

नीरज पासवान रेलवे में नौकरी करता है और कोढ़ा विधान सभा क्षेत्र के भाजपा विधायक कविता पासवान का भतीजा है. बता दें कि भाजपा विधायक के करीबी होने के कारण मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस पर तरह-तरह के सवाल उठने लगे थे. लेकिन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी नीरज पासवान को धर दबोचा और सलाखों के पीछे भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें :धनबाद: छात्रों की पिटाई के विरोध में सड़क पर उतरे ABVP कार्यकर्ता, लाठीचार्ज में दो घायल

कटिहार पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि 11 नामजद अभियुक्तों में से आठ को गिरफ्तार किया गया है और इस मामले मे अन्य 4 प्राथमिकी अभियुक्त सहित बारह लोगों को गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं. जल्द ही सभी आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछ ताछ करेगी जिनमें एक आरोपी को रिमांड पर लिया गया है उनसे पूछताछ की जा रही है तथा कई अन्य मामले सत्यापित किए जा रहे हैं.

Related Articles

Back to top button