JharkhandLead NewsRanchi

हर साख पर आलमगीर बैठा, अंजाम ए झारखंड क्या होगा: तरुण चुग

Ranchi: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग एक दिवसीय झारखंड दौरे पर सोमवार को नई दिल्ली से रांची आए. प्रदेश कार्यालय में आयोजित चतुर्थ चरण में होने वाले चुनाव संसदीय क्षेत्र पलामू,सिंहभूम,खूंटी लोहरदगा के लोकसभा प्रभारी,सह प्रभारी,संयोजक ,जिलाध्यक्ष गण के साथ उन्होंने बैठक की.

बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू,मनोज सिंह उपस्थित थे. इसमें लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा हुई. श्री चुग ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि झारखंड में सत्ता संपोषित भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा हो गई है. अब तो मंत्री और कांग्रेस पार्टी विधायक दल के नेता के घर से ईडी की कार्रवाई में करोड़ों रुपए नकद बरामद हो रहे हैं. झारखंड के हर साख पर एक आलमगीर बैठा है. ऐसे में ठगबंधन की सरकार में अंजाम ए झारखंड क्या होगा.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को को बताना चाहिए कि ये पैसे किनके हैं. झारखंड की 14 लोकसभा सीट पर एन डी ए की जीत पक्की है. जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना चाहती है.

इसे भी पढ़ें: नाम वापसी के बाद पांचवें चरण के चुनाव के लिए मैदान में बचे 54 प्रत्याशी, गांडेय विधानसभा उपचुनाव में 11 उम्मीदवार आजमाएंगे भाग्य

Related Articles

Back to top button