
Himalachal Pradesh : हिमालचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में 45 लोगों के लापता होने की सूचना है. जिसमें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), रुड़की के 35 छात्र भी शामिल हैं. इन लापता लोगों में दो विदेशी भी शामिल हैं. गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के कारण हालात बहुत खराब है. वहीं कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है. जिसकी वजह से जान-माल को भी काफी नुकसान हुआ है. कुल्लू, कांगड़ा और चंबा जिलों में बारिश से जुड़े अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई के घायल होने की सूचना है.
इसे भी पढ़ें- बिजली कंपनियों की कुल संपत्ति 4000 करोड़, कर्ज 6500, दूसरी लाइन से बिजली लेने में हर महीने 17 करोड़ का भुगतान
मनाली लौटने से पहले हुए लापता
जानकारी के मुताबिक सभी लोग कुल्लू स्थिति हमता में ट्रेकिंग करने गए थे. जिसके बाद उन्हें मनाली लौटना था. लेकिन उनके मनाली लोटने से पहले ही उनसे संपर्क टूट गया. इधर लाहौल-स्पीति घूमने गए आठ लोगों के एक ग्रुप के भी लापता होने की सूचना थी. जिसके बारे में केलांग के एसडीएम अमर सिंह नेगी ने बताया कि इन आठ लोगों का ग्रुप सुरक्षित है. इनमें ब्रुनेई की एक महिला संजीदा तुबा, नीदरलैंड के एबी लिम और छह भारतीय नागरिक शामिल हैं. इस दल शामिल भारतीयों के नाम प्रियंका वोरा, पायल देसाई, दीपिका, दिव्या अग्रवाल, अभिनव चंदेल और अशोक हैं.
इसे भी पढ़ें- केंद्र ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना का नाम बदलकर कर दिया आयुष्मान भारत
इसे भी पढ़ें- आयुष्मान भारत की हकीकत : 90 हजार में बायपास सर्जरी और 9 हजार में सिजेरियन डिलेवरी
इसे भी पढ़ें- आयुष्मान भारत योजना का सच : अस्पतालों में किडनी स्टोन इलाज का खर्च 40,000, पैकेज 18,000 का




