BiharLead News

बिहार कैबिनेट की बैठक में चार एजेंडों पर लगी मुहर

Patna : बिहार कैबिनेट की बैठक मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान चार एजेंडों पर मुहर लगायी गयी. जिसमें सरकार ने बिहार मेडिकल यूनिवर्सिटी में प्रशासनिक कार्यों के लिए पदाधिकारियों और अन्य कर्मियों की नियुक्ति करने का फैसला लिया है. इसके लिए कुल 32 पदों के सृजन की मंजूरी कैबिनेट ने दी है.

सरकार ने पटना में निर्माणाधीन योग्य केंद्र में मुंगेर योग स्कूल की तरफ से तय किये गये पाठ्यक्रम को संचालित करने के लिए भी मंजूरी दे दी है.

इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर में हिमस्खलन की चपेट में आए सेना के 7 जवानों की मौत

अब पटना के शास्त्रीनगर स्थित योग केंद्र में बिहार स्कूल ऑफ योग गंगा दर्शन फोर्ट मुंगेर और इसके प्राधिकृत प्रतिनिधि के तरफ से ही नि:शुल्क योग्य केंद्र और योग्य पाठ्यक्रम का संचालन हो पायेगा.

इसके अलावा सरकार ने राज्य में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभुकों को सामान्य चावल की जगह पोषण युक्त चावल देने का फैसला लिया गया है.

इसे भी पढ़ें:झारखंड के पांच जिलों में 36 घंटे बाद इंटरनेट सेवा फिर से बहाल

इसके लिए बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम पटना को टेंडर के जरिए खरीद करने और फिर उसके वितरण के संबंध में मंजूरी दी गयी है.

बैठक में पश्चिम चंपारण के बगहा और वाल्मिकिनगर में महिला स्वाभिमान विशेष सशस्त्र पुलिस बल के लिए भवनों के निर्माण के लिए कुल 72 करोड़ 82 लाख 49 हजार 700 की नयी स्कीम की स्वीकृति दी गयी है.

इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : कश्मीर को ले Hyundai पाकिस्तान के विवादित ट्वीट पर भारत ने अपनाया कठोर रुख, विदेश मंत्री ने कही ये बात

Related Articles

Back to top button